जबलपुर उपायुक्त को ई-नगर पालिका के कार्य से निगमायुक्त ने किया मुक्त
जबलपुर। ई-नगर पालिका का काम संभाल रहीं उपायुक्त को ई-नगर पालिका के संपूर्ण कार्य से मुक्त कर दिया गया है।
उनकी जगह ई-नगर पालिका का दायित्व सहायक आयुक्त प्रफुल्ल गठरे को सौंपा गया है। निगमायुक्त अनूप सिंह ने आदेश जारी कर सहायक आयुक्त गठरे को ई-नगर पालिका का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
वह ई-नगर पालिका के सभी मॉड्यूल का क्रियान्वयन कराएंगे। जबकि अब तक ई-नगर पालिका काम संभाग रहीं उपायुक्त अंजू सिंह को ई-नगर पालिका के समस्त कामों से मुक्त कर दिया है।
विदित हो कि ई-नगर पालिका लागू होने से संपत्ति, पानी, लीज सहित अन्य टैक्स जमा कराना, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र से लेकर नल कनेक्शन, शव वाहन की बुकिंग सहित अन्य काम नागरिकों के लिए आसान हो गए हैं।

