jabalpurkatniLatest

जबलपुर आगमन पर CM शिवराज सिंह से विधायक संजय पाठक ने की क्षेत्रीय विकास को लेकर चर्चा

जबलपुर। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जबलपुर आगमन विजयराघवगढ़ विधायक पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने विधानसभा क्षेत्र की विविध विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की।

wp 16114217734768165150764571641948

इसके साथ ही विधायक श्री पाठक ने मुख्यमंत्री को शीघ्र कटनी विजयराघवगढ़ आने हेतु आमंत्रित किया। विमानतल में क्षेत्र विकास की योजनाओं के संबंध में चर्चा के साथ कटनी जिले के बारे में भी सीएम शिवराज ने विधायक संजय पाठक से जानकारी ली।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जबलपुर के विकास के तैयार रोड मैप को सराहा

wp 16114212971604324391043364324037

शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज जबलपुर के कलचुरी होटल में जबलपुर के सर्वांगीण विकास के रोड मैप पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने इसे धरातल में उतारने प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश दिये कि की नगरी क्षेत्र के विकास के लिये जल प्रदाय योजनाएं जो चल रही है वे 2024 तक शत प्रतिशत क्रियान्वित हो जाएं। साथ ही भविष्य में नई आबादी को ध्यान में रखते हुए पहले से व्यवस्था कर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जबलपुर के विकास के तैयार किए गए रोडमैप की सराहना करते हुए इसे बहुआयामी बनाने के निर्देश दिए। सीवरेज की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुये इसे बेहतर करने को कहा। इसके अलावा नर्मदा नदी के शुद्धिकरण पर ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर नर्मदा नदी को प्रदूषित नहीं होने दिया जाएगा। नदी में मिलने वाले गंदों नालों की समीक्षा करने के निर्देश भी उन्होंने बैठक में अधिकारियों को दिये।

शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि परंपरागत स्ट्रीट लाइट को एलइडी स्ट्रीट लाइट में परिवर्तित किया जाए ताकि ऊर्जा की बचत हो।

स्वच्छता अभियान की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब इसमें जनता की सहभागिता होगी । इस संबंध में उन्होंने कहा कि 15 दिवस में प्रतिनिधियों से चर्चा कर कार्य योजना तैयार करें । 2020 में जबलपुर के स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग के संबंध में उन्होंने कहा कि इसे 2021 में देश के प्रथम 10 शहरों में स्थान प्राप्त हो ऐसा करना है। डोर टू डोर कचरा संग्रहण और अपशिष्ट प्रबंधन कचरे से ऊर्जा बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा थ्री आर (रिडयूज, रियूस एवं रिसाईक्लिंग) की अवधारणा को फलीभूत करने के निर्देश दिये।

Back to top button