jabalpurLatest

जबलपुर में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार पर ब्रेक, इन क्षेत्रों से मिले पॉजिटिव

आशीष शुक्ला

जबलपुर में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार पर ब्रेक के बाद 35 पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों में से कई की हिस्ट्री प्राप्त हुई है।

कोरोना संक्रमित मिले इन व्यक्तियों में छठवीं बटालियन रांझी निवासी 58 और 53 वर्षीय पुरूष, मिलेट्री हॉस्पिटल में उपचाररत 27 वर्षीय पुरूष, रामनगर आधारताल निवासी 59 वर्षीय महिला, रांझी निवासी 53 वर्षीय पुरूष, वार्ड नम्बर सात मेडिकल निवासी 28 वर्षीय पुरूष, साकेत नगर विवेकानन्द वार्ड निवासी 65 वर्षीय महिला, विनोबा भावे वार्ड पनागर निवासी 20 वर्षीय युवक, भूकंप कॉलोनी निवासी 8 वर्षीय बालिका और 80 वर्षीय महिला शामिल हैं।

वहीं सेंट्रल जेल निवासी 32 वर्षीय महिला, आलोक नगर आधारताल निवासी 22 वर्षीय युवती, ग्राम नुनियाकलां पनागर निवासी 35 वर्षीय पुरूष, दमोह नाका स्थित अस्पताल में उपचाररत 55 और 65 वर्षीय महिला, माता काली मंदिर न्यू रामनगर आधारताल निवासी 74 वर्षीय पुरूष, न्यू जगदम्बा कॉलोनी के पास शिक्षक कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय पुरूष, रतन नगर मदनमहल निवासी 53 वर्षीय पुरूष तथा अग्रवाल कॉलोनी निवासी 32 महिला पॉजिटिव पाए गए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम