Latestमध्यप्रदेश

जनादेश लेने निकले विधायक संजय पाठक ने कहा-नेता नहीं आपका बेटा आशीर्वाद लेने आया है

कटनी। आज लोकतंत्र व्यवस्था के इतिहास में पहली बार कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा में अनोखा जनादेश प्राप्त करने का कार्य पूर्ण रूप से प्रारंभ हुआ । जिसमें विधानसभा की सभी 280 पोलिंगों में मतपेटी और मतपत्रों के माध्यम से क्षेत्र के मतदाताओं ने विधायक संजय पाठक द्वारा कराये जा रहें जनादेश के तहत संजय पाठक आगामी चुनाव लड़ें या न लड़ें पर अपना हां और नही पर टिक लगाते हुए वोट डाला।

IMG 20230822 WA0010

जनादेश विजयराघवगढ़ के प्रति जनता में दिखा गजब का उत्साह

IMG 20230822 WA0009

आज दिन भर क्षेत्र के विधायक संजय पाठक सम्पूर्ण क्षेत्र गांव गांव जाकर मतदाताओं से संवाद करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं उपलब्ध कराने के कार्यों आदि सेवा कार्य किए है ।

IMG 20230822 WA0007

280 बूथों पर बुजुर्गो से लेकर युवा डालते दिखे अपना जनमत

संवाद के दौरान कहा कि संपूर्ण विजयराघवगढ़ मेरा परिवार है। मैं अपना मूल्यांकन करना चाहता हूं कि मैं आपकी सेवा से आपका दिल जीता है यदि मैंने आपकी पूर्ण मनोयोग सेवा की है तो आपके दिए 50 % से अधिक जनादेश मिलने के बाद ही अगले चुनाव पार्टी से टिकट प्राप्त करते हुए आपके सामने सेवा के लिए आऊंगा और यदि 50 प्रतिशत से कम मत प्राप्त हुए तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा। आप सभी के पास मत पेटी और मतपत्र आए हैं आप सभी पूर्ण पारदर्शिता के साथ वोट करें।

IMG 20230822 WA0012

 

गांव गांव पहुंचकर विधायक संजय पाठक ने मांगा आशीर्वाद

IMG 20230822 WA0008

आगामी 25 अगस्त के दोपहर 12 बजे तक मतदान गांव-गांव, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता कराते रहेगें। इस मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता सोशल मीडिया और फेसबुक पर लाइव वोटिंग प्रसारण करेंगे जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता दिखे। इसके बाद परिणाम घोषित होगा।

 

  • कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा में अनोखा जनादेश
  • विजयराघवगढ़ विधानसभा में अनोखा जनादेश
  • विधानसभा की सभी 280 पोलिंगों में मतपेटी और मतपत्र
  • 25 अगस्त के दोपहर 12 बजे तक मतदान
  • मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी
  • संजय पाठक आगामी चुनाव लड़ें या न लड़ें पर अपना हां और नही पर टिक
  • इसके बाद परिणाम घोषित होगा।
  • आपके सामने सेवा के लिए आऊंगा और यदि 50 प्रतिशत से कम मत प्राप्त हुए तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा

Back to top button