मध्यप्रदेश

छेड़छाड़ से परेशान एक और नाबालिक ने खाया जहर, मौत से संघर्ष कर रही मासूम

गुना : प्रदेश  में मासूमों से छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। छेड़छाड़ से परेशान एक और मासूम ने जहर खा लिया। अब वह जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है। जानकारी के अनुसार शहर की रशीद कालोनी में नाबालिग लड़की ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मोहल्ले में ही रहने वाला आरोपी यशदीप जाट लंबे समय से 16 साल की इस लड़की को परेशान कर रहा था। आरोपी का डर इतना ज्यादा था, कि लड़की ने स्कूल तो छोड़ा ही, साथ ही उसने घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया। इसके बाद भी आरोपी लड़की और उसके परिजनों को फोन करके परेशान करता रहा। नतीजा ये हुआ कि लड़की ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

14 05 411268000dent ll

घर में की तोड़फोड़, परिजनों को धमकाया
जब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, तो उसके के साथियों ने लड़की के परिजनों को धमकाने के साथ ही घर में तोड़-फोड़ भी की। नतीजा ये हुआ कि रसीद कालोनी में तनाव की स्थिति बन गई। एहतियात के तौर पर रसीद कालोनी में सुरक्षा बल तैनात कर पुलिस बेफिक्र हो गई, लेकिन लड़की ने आत्मघाती कदम उठाकर पुलिस को सकते में डाल दिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply