मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा जिले में बालक का अपहरण, मांगी फिरौती

छिंदवाड़ा, Chhindwara Crime News। जिले के चांदामेटा थाना अंतर्गत सिंहवाहिनी चौक स्थित राजा बेकरी के सामने से 14 वर्षीय बालक का अपहरण हो गया। घटना गुरुवार देर रात तकरीबन 12 बजे की है बेकरी के मालिक महेश रंभारी ने पुलिस को बताया कि बालक के पास मौजूद उसके मां के मोबाइल से 25लाख रुपये फिरौती का फोन भी आया था। जिसके बाद वह तत्काल शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचें। परिवार के अनुसार बालक घर के बाहर खेल रहा था लेकिन वहां रात को 11 बजे के बाद दिखाई नहीं दिया काफी ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मिला।

3f5344a3db8de02b5e0c40761578c2b6a55f251a5297a07bf69adfb9807a43f9

उसी के बाद मोबाइल से फिरौती के लिए फोन आया। पैसे ना देने पर बालक को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस को अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच के लिए कई टीमें रवाना कर दी। बालक के पास मौजूद मोबाइल की लोकेशन के आधार पर सायबर सेल भी जांच में जुट गई। फोन के बाद बालक का मोबाइल बंद हो गया था इसकी अंतिम लोकेशन ग्राम भमोडी में मिली है

Back to top button