मध्यप्रदेश
छिंदवाड़ा के चांदामेटा में बारिश से ढही दीवार, तीन की मौत

Madhya Pradesh Weather Update : भोपाल। छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा में वार्ड नंबर 2 पुरानी बस्ती में स्थित मकान की दीवार ढहने से एक महिला सहित दो बच्चों की मौत हो गई। घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। मृतकों में किरण डेहरिया 32, बेटी साक्षी 13 और आदित्य 3 शामिल हैं। चांदामेटा थाना प्रभारी एसआई बलवंत सिंह ने बताया कि बारिश के कारण महिला के घर की दीवार गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की दीवार में दबने से मौत हो गई जबकि एक बालिका को चोट आई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।








