छात्र ने अपने मुंह में सुतली बम रखकर फोड़ दिया, जबड़ा उड़ा हो गई मौत

एक छात्र ने अपने मुंह में सुतली बम रखकर फोड़ दिया। जिससे उसका चेहरा बुरी तरह फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना श्योपुर की रविवार सुबह नौ बजे की है।
कुम्हार मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय बृजेश उर्फ गोलू प्रजापति है, जो बीएससी फाइन ईयर का छात्र था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे बृजेश ने घर के टायलेट में जाकर मुंह में सुतली बम रखकर फोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य अपने कामों में लगे हुए थे और जैसे ही पटाखा फूटने की आवाज आई तो वो भागकर टायलेट की तरफ पहुंचे तो देखा गोलू खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था।
टायलेट के गेट अंदर से कुंडी लगी थी। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो आसपास भी काफी खून बिखरा था। उसका मुंह बुरी तरह फट गया था। सुतली बम के अवशेष और माचिस भी टायलेट में मिली। स्वजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल घटना का कारण समझ मे नहीं आया।








