Site icon Yashbharat.com

छात्रों को ले जा रहा वाहन पुल से गिरा, 15 बच्‍चे घायल

bilding

कोरबा। छत्‍तीसगढ़ के कोरबा के केंद्रीय विद्यालय के बच्‍चों को स्‍कूल ले जा रही वैन सिंचाई कॉलोनी, दरारी के पास अनियंत्रित होकर 30 फुट नीचे पुल से गिर पड़ी. जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्‍त वैन में 15 बच्‍चे सवार थे. हादसे में सभी बच्‍चों को चोटें आईं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्‍चों को बाहर निकाला और अस्‍पताल में भर्ती कराया. आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार छत्‍तीसगढ़ के कोरबा के केंद्रीय विद्यालय के छात्र हर रोज की तरह ही अपने स्‍कूल की गाड़ी से जा रहे थे. बताया जाता है कि गाड़ी अभी सिंचाई कॉलोनी (दरारी) के पास पहुंची ही थी कि ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण हट गया और गाड़ी पुल से 30 फुट नीचे आकर गिर पड़ी. इस हादसे में 15 बच्‍चों को चोटें आईं. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्‍चों को बाहर निकाला और अस्‍पताल में भर्ती कराया. घायलों में चार बच्‍चों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Exit mobile version