Latestमध्यप्रदेश

छात्रों के लिए जरूरी खबर: Mp में चार प्रवेश परीक्षाओं की तारीख बढ़ाई गईं

भोपाल (यशभारत)। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने एक बार फिर चार प्रवेश परीक्षाओं की तारीख बढ़ा दी है। यह प्रवेश परीक्षाएं पीपीटी, पीएटी, डाहेट और पीएनवीटी की हैं।

प्रवेश परीक्षाएं अप्रैल में होनी थीं, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए पीईबी परीक्षाओं की तारीख बढ़ा रहा है। अब परीक्षाएं अक्टूबर में होने की संभावना है।

इन परीक्षाओं में करीब 10 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा में देरी से इनके शैक्षणिक सत्र में भी विलंब होगा। सत्र जुलाई में शुरू होना था। पीईबी के परीक्षाओं के लिए जारी कैलेंडर के मुताबिक, इस साल 11 प्रवेश और भर्ती परीक्षाएं होनी हैं।

प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) 20-21 जून, प्री वेटरनरी एंड फिशरीज एंट्रेंस टेस्ट (पीवीएफटी) 4 जुलाई, डिप्लोमा इन एनिमल हस्बेंड्री एंट्रेंस टेस्ट (डाहेट) 4 जुलाई और प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) 11-12 जुलाई को होनी थी। पहले पीईबी ने यह परीक्षाएं स्थगित कर अगस्त में कराने की घोषणा की।हालांकि, परीक्षा की तिथि तय नहीं हो सकी थी। अब पीईबी ने तय किया है कि यह प्रवेश परीक्षाएं अक्टूबर में कराई जाएंगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम