कटनी के छपरवाह में भक्ति भाव से विसर्जित हुये जवारे
कटनी। रामकृष्ण परमहंस वार्ड अंतर्गत उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह स्थित खेर माई मढिय़ा का जवारा विसर्जन जुलूस कल 26 मार्च को राम नवमीं के पावन पर्व पर पूरी श्रद्धा, भक्ति व आस्था के साथ निकाला गया। जवारा विसर्जन जुलूस क्षेत्र स्थित खेरमाई मढिय़ा प्रांगण से रात 8 बजे प्रारंभ हुआ और ग्राम के प्रमुख मार्गो से होता हुआ देररात सिमरौल नदी के किनारे स्थित हनुमान मंदिर व हनुमान घाट में आकर समाप्त हुआ। जहां जवारा विसर्जन के साथ ही नव दिवसीय नवरात्र पर्व का समापन हुआ। इसके पूर्व कल 25 अप्रैल को चैत्र नवरात्र पर्व की अष्टमी को खेरमाई मढिय़ा प्रांगण में कन्या भोज का आयोजन खेर माई मढिय़ा समिति के द्धारा किया गया। जिसमें भारी संख्या में पहुंची कन्याओं को कन्या भोज कराया गया। वहीं रामनवमीं के दिन कल 26 अप्रैल को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन रखा गया। जिसमें भी भारी संख्या में श्रृद्धालुओं ने उपस्थित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। रामनवमीं के पावन पर्व पर कल 26 अप्रैल को जवारा विसर्जन जुलूस रात 8 बजे खेरमाई मढिय़ा से प्रारंभ हुआ और पूरे गांव का भ्रमण करता हुआ सिमरौल नदी के हनुमान घाट में पहुंचा, जहां श्रद्घा, भक्ति व आस्था के साथ जवारों का विर्सजन किया गया। जवारा विसर्जन जुलूस में चिल्लू बर्मन व मथुरा बर्मन काली मां की वेशभूषा में आगें-आगें खप्पर खेलते हुए चल रहे थे जबकि उसके ठीक पीछे श्रृद्धालुओं की मंडली देवी भगत गाते हुए जुलूस को आगें बढ़ा रहे थे।
इसके बाद खेरमाई मढिय़ा के पंडा पूरन बर्मन बाना छेद कर पीछे जवारा कलश लेकर चल रहीं महिलाओं को दिशा दे रहे थे। समिति के बलराम पयासी, रमेश शुक्ला, कैलाश शुक्ला, महेश शुक्ला, पत्रकार विवेक शुक्ला, वार्ड पार्षद दिनेश पयासी, पूर्व पार्षद अधिवक्ता वीरेन्द्र मिश्रा, अधिवक्ता मनीष शुक्ला, शिवमूरत शुक्ला, रवीन्द्र शुक्ला, शैलेष शुक्ला, सुधीर शुक्ला, रामकुमार मिश्रा, कौशल पयासी, रामकिशोर पयासी, केशव पयासी, द्वारका पयासी, नरेन्द्र पयासी, हेमनारायण पयासी, श्रीकांत पयासी, राजेश मिश्रा, बालकृष्ण शुक्ला, अमृतलाल शुक्ला, जूली शुक्ला, हरकेश मिश्रा, रजनीश शुक्ला, कृपाशंकर शुक्ला, जगदीश परौहा, कमल परौहा, डॉ. संजय शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, सत्येन्द्र शुक्ला, संदीप शुक्ला(बंटी), प्रशांत शुक्ला (कोका), रामअवतार तिवारी, विनोद तिवारी, धनेन्द्र मिश्रा, कमल पयासी, मनोज पयासी, भगवत पयासी, आनंद शुक्ला, मनीष पयासी, सुनील पयासी, संतोखी विश्वकर्मा, भग्गा विश्वकर्मा, भोलाराम विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, टिल्लू उर्फ बसंत विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, रमन विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, लुकईराम विश्वकर्मा, चिल्लू बर्मन, अनिल बर्मन, घुर्री बर्मन, मथुरा बर्मन, सुखनयन कोरी, राममिलन चौधरी, घसीटा चौधरी, संतोष चौधरी समेत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने रामनवमीं व जवारा विसर्जन जुलूस के र्निविध्न सम्पन्न होने पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया है।
पुख्ता रहे सुरक्षा इंतजाम
जवारा विसर्जन जुलूस में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के निर्देश पर एनकेजे थाना प्रभारी रंजित सराठे, सहायक उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी, प्रधान आरक्षक वंशगोपाल पांडे, आरक्षक ताहिर खान व मदन पूरे समय उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।