छत्तीसगढ़

जबलपुर बिलासपुर कोलकाता हमसफ़र सहित छत्तीसगढ़ को तीन नई ट्रेनों की सौगात, एक मई से अंत्योदय एक्सप्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ को तीन नई ट्रेनों की सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और रेल मंत्री पीयूष गोयल के बीच बुधवार को नई दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठक में राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार, सुदृढीकरण और यात्री सुविधाओं की दृष्टि से कई निर्णय लिए गए। बैठक में छत्तीसगढ़ को तीन नई ट्रेन देने का भी निर्णय लिया गया।

इनमें रायपुर से फिरोजपुर छत्तीसगढ़ अंत्योदय एक्सप्रेस, कोलकाता-बिलासपुर-पुणे हमसफर एक्सप्रेस और जबलपुर-बिलासपुर-कोलकाता हमसफर एक्सप्रेस है। इनमें से रायपुर-फिरोजपुर ट्रेन का नाम डॉ. सिंह के सुझाव पर छत्तीसगढ़ अंत्योदय एक्सप्रेस रखा गया है। मुख्यमंत्री ने यह ट्रेन एक मई को मजदूर दिवस पर के अवसर पर प्रारंभ करने का सुझाव दिया है। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध कुमार सिंह और रेलवे बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अकिारी भी उपस्थित थे ।

डोंगरगढ़ स्टेशन पर 26 करोड़ लागत से होंगे विकास कार्य

रेल भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. सिंह के आग्रह पर रेल मंत्री गोयल ने डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और स्टेशन उन्नयन के लिए स्वीकृत 11 करोड़ को बढ़ाकर 26 करोड़ करने का आग्रह किया। रेल मंत्री ने इसे तत्काल स्वीकृत कर इसके अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए।

जुलाई से नियमित चलेगी किंरदुल-विशाखापटनम, किराया होगा कम

बैठक में मुख्यमंत्री ने किंरदुल-विशाखापटनम स्पेशल ट्रेन को नियमित करने और उसका किराया कम करने की मांग की। केन्द्रीय रेल मंत्री ने बताया कि जुलाई से यह ट्रेन नियमित हो जाएगी और इसका किराया भी कम हो जाएगा।

दुर्ग- मंदिरहौस पैसेंजर

बैठक में दुर्ग-रायपुर पैंसेजर ट्रेन को नया रायपुर मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन तक विस्तारित करने पर भी सहमति बन गई। बैठक में रेल बोर्ड के अकिारियों ने बताया कि रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) भी स्वीकृत हो गया है।

Leave a Reply

Back to top button