Thursday, April 30, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

मैजिक की ट्रक से जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक ट्रक औत टाटा मैजिक की भिड़ंत से चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब एक दर्जन घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि घायलों में चार की हालत गंभीर है.

घटना जिले के गुलगंज थाने के बमनी घाट की है, जहां कुछ लोग गरयारा गांव से बारात कर मैजिक से वापस आ रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रक से मैजिक की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए.

मौके पर आसपास के लोगों ने मैजिक से घायलों को निकालना शुरू किया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया. घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि ट्रक अनियंत्रित होकर मैजिक से आकर भीड़ गई जिससे ये दुर्घटना हो गई. हालाकि अभी पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply