Latestमध्यप्रदेश

छतरपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते बीआरसी गिरफ्तार

छतरपुर। छतरपुर में एक बीआरसी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आवेदक कमलापत पिता धर्मप्रकाश मिश्रा उम्र 41 वर्ष निवासी सीताराम कॉलोनी छतरपुर शिक्षक (संचालक) लिटिल वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल सीताराम कॉलोनी छतरपुर ने शिकायत की थी कि एस. एल.सिसोदिया बी.आर.सी.सी.  ने रिश्वत राशि:- 60 हजार रूपये की मांग की।

आवेदक के स्कूल के 66 बच्चों का RTE प्रापोजल का सत्यापन कराने के लिऐ आरोपी ने आवेदक से 60,000/- रूपये रिश्वत की मांग की थी जो आज दिनांक 08.03.2021 आरोपी आवेदक से प्रथम क़िस्त के रूप में 10,000/- (दस हज़ार रुपये) लेते हुए पकड़ा गया।जनपद शिक्षा केन्द्र छतरपुर बी.आर. सी.सी. ऑफिस में बीआरसी रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम