मध्यप्रदेश

छतरपुर में बारिश से ढहा मकान, दो बुजुर्ग भाई दबे, एक की मौत

छतरपुर। जिले के थाना चंदला क्षेत्र के ग्राम बघौरा में अतिवृष्टि के कारण देर रात मकान ढह जाने से 2 लोग दब गए। मकान के नीचे दबे हनुमान प्रसाद पाठक उम्र 80 वर्ष एवं उनके भाई रामअवतार पाठक उम्र 75 वर्ष को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया, रामअवतार पाठक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। हनुमान प्रसाद पाठक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम