चैन पुलिंग कर पेड़ के पीछे छिप गया था यात्री

jabalpur

जबलपुर । पुरी से चल कर हबीबगंज जाने वाली गाड़ी संख्या 01662 में एक यात्री ने चैन पुलिंग कर दी जिससे उसके ब्रेक शू सिहोरा स्टेशन मे जाम होने के कारण गाड़ी अपने निर्धारित समय से 15 मिनट लेट हो गई जिससे यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा

सिहोरा स्टेशन मे 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन

इस घटना मे आरपीएफ द्वारा एक युवक को चेन पुलिंग के जुर्म मे गिरफ्तार कर उसे जबलपुर पोस्ट लाकर उसके विरूद्ध रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस संबंध मे रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुरी से चल कर हबीबगंज जाने वाली गाड़ी संख्या 01662 ज्यों ही अपने समय के मुताबिक सिहोरा स्टेशन पहुंची ही थी उसमें सवार एक यात्री द्वारा गाड़ी को खड़ी करने के लिये चेन पुलिंग कर दी गई जिससे स्लीपर कोच के ब्रेक शू जाम हो गये।

ट्रेन सिहोरा स्टेशन मे खड़ी होने के बाद उक्त यात्री ने अपने को बचाने के लिये दौंड़ कर एक पेड़ के पीेछे छिप गया था और ट्रेन चलते ही उसने मौके से भागने का प्रयास किया तो वहां पर ड्युटी मे तैनात आरपीएफ के लॉरेन्स कमल द्वारा जो सिविल ड्रेस मे थे उसे दबोच लिया गया जिससे पूछताछ करने के बाद उसने इस घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जिसे पकड़ कर जबलपुर लाया गया।

इसे भी पढ़ें-  "लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" पदयात्रा में शामिल होंगे कटनी के भाजपा कार्यकर्ता