व्यापार

चूहों ने एसबीआई के एटीएम में कुतर दिए 12 लाख रुपये के नोट!

बिजनेस डेस्‍क्‍। बैंकों के एटीएम पर सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड सहित सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं ताकि कोई नकदी नहीं चुरा सके, लेकिन असम के तिनसुकिया में स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक एटीएम में 12 लाख रुपए का नुकसान हो गया और उसे ना तो सुरक्षा गार्ड रोक सके और ना ही सीसीटीवी।

दरअसल यह एटीएम कई दिनों से खराब पड़ा था। लोग उसके ठीक होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब एटीएम मशीन ठीक करने के लिए पहुंचे इंजीनियर ने दरवाजा खोला, तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। एटीएम में रखे सभी 12 लाख रुपए के नोटों को चूहों ने कुतर दिया था। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी।

tavite

खबरों के अनुसार तिनसुकिया स्थित एसबीआइ बैंक का एटीएम 20 मई से खराब था। मशीन को ठीक करने के लिए इंजीनियर 11 जून को पहुंचे। हालांकि तब तक चूहे अपना काम कर चुके थे। एटीएम में रखी 12 लाख रुपये से ज्‍यादा के 500 और 2000 रुपये के नोटों को चूहों ने बर्बाद कर दिया था।

बता दें कि ग्‍लोबल बिजनेस सल्यूशन नाम की कंपनी एटीएम की देखरेख और डिपॉजिट का काम करती है। कंपनी ने 19 मई को ही 2 लाख रुपये डाले थे और इसके एक दिन बाद ही मशीन खराब हो गई। गनीमत ये रही कि लगभग 17 लाख रुपये को बर्बाद होने से बचा लिया गया है।

एसबीआइ बैंक के अधिकारियों ने चूहों द्वारा नोट बर्बाद होने की पुष्टि की है। वैसे एटीएम के अंदर नोटों के नष्ट होने की असल वजह चूहे हैं या कुछ और यह अब भी सवालों के घेरे में है।

Leave a Reply

Back to top button