jabalpur

चुनाव ड्युटी में जा रहे एएसआई की हार्टअटैक से मौत

जबलपुर नगर संवाददाता। पंजाब के गुरूदासपुर जिला के रहने वाले एक 50 वर्षीय एएसआई की चुनाव ड्युटी के दौरान राजस्थान जाते समय बीच रास्ते मे मौत हो गई ट्रेन देर रात जबलपुर आने के बाद एएसआई को सूचना के आधार पर नीचे उतारा गया जिसकी सूचना रेलवे चिकित्सक को दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चिकित्सक द्वारा परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया इस घटना की सूचना डिप्टीएसस द्वारा जीआरपी को दी गई मौके पर पहुंची जीआरपी ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे मे लेने के बाद पोस्ट मार्टम के लिये रवाना किया गया और इसकी सूचना पीडि़त पक्ष को दी गई। पीडि़त पक्ष को सूचना मिलते ही वह आज सुबह जबलपुर पहुंचा जहां जीआरपी ने शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध मे जीआरपी थाना प्रभारी यदुवंश मिश्रा ने बताया कि पंजाब के गुरूदासपुर जिले के खेरवा ग्राम के रहने वाले 50 वर्षीय कुलबिंदर सिंह पिता खेवा सिंह की चुनाव ड्युटी लगने के कारण वह विगत 28 नबंवर को पंजाब से छत्तीसगढ़ गये हुये थे जहां के चुनाव संपन्न कराने के बाद वह वहां से बालाघाट गये वहां पर चुनाव कराने के बाद वह अपने साथियों के साथ चुनाव स्पेशल ट्रेन से भोपाल से राजस्थान जा रहा था रास्ते मे उसकी अचानक तबियत बिगड़ जाने के कारण उल्टी आई और फिर सीने मे तेज दर्द होते ही मौत हो गई उक्त ट्रेन रात 11 बजे जबलपुर पहुंचने के बाद रेलवे चिकित्सक को इसकी सूचना दी गई मौके पर पहुंंचे चिकित्सक द्वारा परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। जीआरपी ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे मे लेने के बाद इस घटना की सूचना पीडि़त पक्ष को देने के बाद पोस्ट मार्टम कराने के बाद जबलपुर पहुंचे परिजनों एवं मृतक के साथियों को शव सुपुर्द कर पंजाब के लिये रवाना कर दिया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply