jabalpur

चुनावी वाहन से टकरायी कार

जबलपुर। ओमती थानान्र्तगत नागरथ चौक के समीप आज सुबह करीब नौ बजे चुनाव कार्य में लगी एक बुलेरों कार और एक निजी कार के बीच भिंडत होने घटना प्रकाश में आयी है। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया था घटना के संबंध में जब ओमती पुलिस से सम्पर्क किया गया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने घटना को हल्का बताते हुए कहा कि कुछ लोगों को मामूली चोटें जरूर आयी है लेकिन दोनों वाहन के चालकों के बीच समझौते की बात चल रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply