FEATUREDअंतराष्ट्रीय

चीन का दावा, उसके क्षेत्र में घुसा भारतीय ड्रोन, देश की संप्रभुता का बताया उल्‍लंघन

चीन ने भारतीय ड्रोन के चीनी हवाई क्षेत्र में घुसने का आरोप लागाया है। चीनी सेना के पश्‍चि‍मी कमान ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। पड़ोसी देश ने मानवरहि‍त ड्रोन के घुसने का स्‍थान और समय के बारे में कोई ब्‍योरा नहीं दि‍या है। पश्‍चि‍मी कमान के अधीन ति‍ब्‍बत से लगती सीमा आती है जहां कई बार दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ चुकी हैं। भारतीय रक्षा मंत्रालय की ओर से चीनी दावे पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

चीन की सरकारी न्‍यूज एजेंसी शि‍न्‍हुआ ने गुरुवार को भारतीय ड्रोन के चीनी क्षेत्र में घुसने की जानकारी दी है। एजेंसी और चीनी सरकार की ओर से इसके बारे में वि‍स्‍तृत जानकारी नहीं दी गई है। सेना के पश्‍चि‍मी कमान के कांबेट ब्‍यूरो के उपप्रमुख झांग शुइली ने बताया कि‍ मानवरहि‍त ड्रोन चीनी हवाई क्षेत्र में घुसकर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। जवानों ने पूरी छानबीन कर ली है। झांग ने कहा, ‘भारत का यह कदम चीनी संप्रभुता का अति‍क्रमण है। चीन इससे बेहद असंतुष्‍ट है और इसका वि‍रोध करता है। चीन हर हाल में अपने मि‍शन और अपनी जि‍म्‍मेदारी को पूरा करेगा। इसके साथ ही अपनी राष्‍ट्रीय संप्रभुता की रक्षा पूरी दृढ़ता से करेगा।’ मालूम हो कि‍ भारत और चीन की सेना सि‍क्‍कि‍म सेक्‍टर के डोकलाम क्षेत्र में आमने-सामने आ गई थी। यह मामला 73 दि‍नों के बाद 28 अगस्‍त को खत्‍म हुआ था।

Leave a Reply

Back to top button