चिटफंड कम्पनी के सील आफिस का ताला तोड़कर ले जा रहे थे सामान, पुलिस ने दबोचा, निवेशकों की थाने में लगी भीड़

कटनी। पुलिस के द्वारा सील मकान का ताला तोड़कर सामान और नगदी चोरी कर एक ट्रक और दो कार से लेकर भागने की फिराक में थे पर कुठला पुलिस ने सामान लदे ट्रक सहित पकड़ लिया। दरअसल साईं चिट फंड कम्पनी के संचालक मुख्य आरोपी विश्वजीत सिंह पिता पप्पु सिंह निवासी भजिया पिछले 9 माह से फरार है। आरोप है कि इसने जबलपुर कटनी सहित कई जगह लोगों को करोड़ो का चूना लगाया। एफआईआर के बाद पुलिस ने इसकी कम्पनी को सील कर दिया जिसमें से चोरी छिपे वह सामान निकाल रहा था।
पुलिस के अनुसार एक चिट फंड कम्पनी संचालक पुष्पेंद्र पटेल और उसका साला धीरेन्द्र पटेल साई मंदिर के सामने आफिस चलाता था जो गत रात आफिस का ताला तोड़कर भागने की फिराक नें नगदी और कुछ सामान लेकर रफ़ूचक्कर होते पर धीरेन्द्र पटेल का भाई ट्रक के साथ पकड़ा गया। सील मकान का ताला तोड़कर, सामान और नगदी चोरी के मामले में विश्वजीत सिंह के तथा उसके साले कमलजीत सिंह पर सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर एक और मामला दर्ज हो गया।
बताया गया कि चिटफंड गिरोह का मुख्य संचालक सरगना कमलजीत मौर्य बिलासपुर का निवासी है। कल गुरुवार की रात को आरोपी काले कलर की कार no MP20/CJ-1999 से आया जो कि अमित जबलपुर के नाम से रजिस्टर्ड है। इधर खबर लगते निवेशक कुठला थाने पहुंचे। पुलिस ट्रांसपोर्टर तथा गाड़ी मालिक पर भी कार्रवाई कर रही है।








