चार घंटे में लगातार दूसरा भीषण सड़क हादसा, कुल पांच लोगों की मौत

भोपाल। बाबई थाना के आंचलखेड़ा गांव के पास बुधवार सुबह एक मैजिक और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि मैजिक में सवार ड्राइवर ने मौके पर दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार, बाबई थाना के आंचलखेड़ा गांव के पास बुधवार सुबह एक मैजिक और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि मैजिक में सवार ड्राइवर ने मौके पर दम तोड़ दिया. इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए.
घटना के पास मौजूद लोगों ने ग्रामीणों को मैजिक से बाहर निकाला और पुलिस को एक्सीडेंट की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया. जहां 5 घायलों का इलाज जारी है.
हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया. परिजनों में इतना गुस्सा था कि पहले उन्होंने ट्रक में तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी.
बाबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है वाहन तेज गति होने के कारण यह हादसा हुआ है.








