Latest

चारधाम यात्रा: छह माह के लिए खुला केदारनाथ धाम, तस्वीरों में देखें अद्भुत – अकल्पनीय छटा

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ भगवान के कपाट इस यात्रा वर्ष में मेष लग्न, पुनर्वसु नक्षत्र में आज प्रातः 06 बजकर 10 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक खुल गये हैं।प्रात: तीन बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी।

 

kedar

पुजारी शिवशंकर लिंग एवं  वेदपाठी मंदिर के दक्षिण द्वार पूजन के बाद मुख्य मंदिर परिसर में प्रविष्ठ हुए।मुख्य द्वार पर कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी हुई। भैरवनाथ का आवाह्न किया गया। ठीक प्रात: 06 बजकर 10 मिनट पर भगवान केदारनाथ के कपाट खोल दिये गये।

 

kedarnath

Kedarnath yatraकपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी बीडी सिंह, तहसीलदार जयबीर राम बधाणी एवं पुलिस चौकी प्रभारी मंजुल रावत मुख्य द्वार पर मौजूद थे।पुजारी शिवशंकर लिंग ने रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक पूजा संपन्न की भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया।

Back to top button