मध्यप्रदेश

चाचा ने प्यार से बुलाया फिर भतीजे ने युवक पर कर दिया एसिड अटैक..!

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एसिड अटैक होने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
चाचा ने प्यार से बुलाया फिर भतीजे ने युवक पर कर दिया एसिड अटैक..!
घटना सिंहपुर थाने के मेन मार्केट की है. रज्जन पांडेय नामक युवक अपने खेत में खराब हुए पम्प की मरम्मत करने जा रहा था, तभी सिंह पुर निवासी रंजीत सोनी ने उसे प्यार से बुलाया और फिर उस पर रंजीत के भतीजे गोलू ने एसिड फेंक दी और फरार हो गया. एसिड हमले ने रज्जन के सिर, आँख और कंधे को जला दिया गया.

घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने घायल को सिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे सतना रेफर किया गया है.

बताया जा रहा है कि ये हमला पुरानी रंजिश की वजह से हुआ. आरोपी गोलू ने दो साल पहले भी एक व्यापारी पर एसिड अटैक किया था जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है.

Leave a Reply

Back to top button