jabalpur
चण्डाल भाटा ट्रांसपोर्ट नगर का प्रभावित क्षेत्र और विश्वकर्मा का बाडा लटकारी के पड़ाव नये कन्टेनमेन्ट जोन बने

जबलपुर यशभारत l कोरोना वायरस के नये प्रकरणों के मिलने की वजह से शहर में दो नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये हैं ।
वहीं बीते कई दिनों से कोई कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आने से तीन कन्टेनमेन्ट जोन को डिनोटिफाई किया गया है । जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने आज इस बारे में आदेश जारी कर दिये हैं ।
जबलपुर शहर में दो नये बनाये गये कन्टेनमेन्ट जोन में चण्डाल भाटा ट्रांसपोर्ट नगर का प्रभावित क्षेत्र और विश्वकर्मा का बाडा लटकारी के पड़ाव का प्रभावित क्षेत्र शामिल है ।
जिन तीन कन्टेनमेन्ट जोन को हटाया गया है उनमें आजाद नगर राँझी, परमानन्द आश्रम ग्वारीघाट तथा राजीव नगर संजय गांधी वार्ड शामिल हैं ।








