Monday, May 18, 2026
jabalpur

घर में अकेली महिला ने लगायी फांसी

जबलपुर, मुनप्र। गौर पुलिस चौकी अतर्गत ग्राम नीमखेड़ा में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने बीती शाम घर पर फांसी का फंदा बनाया और उस पर लटककर जान दे दी। घरवाले जब वापस लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी लगी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच पड़ताल करने के उपरांत शव का पंचनामा कर आज सुबह पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय भिजवा दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नीमखेड़ा में अनामिका तिवारी अपनी बहन के साथ रहती थी। अनामिका अतिथि शिक्षकके रूप में कार्यरत थी। इनका एक मकान बरगी में भीहै जिसमें इनकी मां रहती थी। कल शाम के समय जब अनामिका घर में अकेली थी तब उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। बाद में जब अनामिका की बहन लौटकर आयी तो उसने अपनी बहन को फांसी के फंदे पर लटकते पाया। उसने पास पड़ोस के लोगोंको जानकारी दी और पुलिस को भी घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी अनामिका ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह तो विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply