katniLatestमध्यप्रदेश

घर घर जाकर दिए जा रहे अयोध्या जी से आए हुए अक्षत ,भगवान राम का चित्र और आमंत्रण

कटनी/ श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण गृह संपर्क अभियान के निमित्त रामसेवक कटनी नगर के प्रत्येक बस्ती मोहल्ले में घर-घर जाकर के अयोध्या जी से आए हुए अक्षत,भगवान राम का चित्र और आमंत्रण दे रहे हैं।

wp 17045209743865117650131238778306
ysshbharat.com

उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को भगवान श्री राम के बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या जी में होने जा रही है, हम सभी 22 तारीख को अयोध्या जी नहीं पहुंच पाएंगे इस निमित सभी रामसेवक घर-घर जाकर के 22 तारीख हेतु निकट के बस्ती मोहल्ले के मंदिर में सभी को आने का आमंत्रण दे रहे हैं, 22 तारीख को सभी मंदिरों में श्री राम मंदिर अयोध्या जी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण होगा दोपहर 11:00 बजे से 1:00 बजे तक श्री राम जय राम जय जय राम का जाप भए प्रगट कृपाला की स्तुति का जाप होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पश्चात हवन और यज्ञ भंडारा का कार्यक्रम सभी मंदिरों में होगा।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान समिति के जिला संयोजक अमित कनकने ,सह संयोजक राहुल दुबे,प्रांत सह संयोजक उमेश मिश्रा ने 22 तारीख को जनों से अपने-अपने घरों में रात्रि में दीप जला करके लाइटिंग करके भगवान राम जी के आगमन पर स्वागत करने का आग्रह किया है, इसी श्रृंखला में द्वारका सिटी कटनी में भी घर-घर जाकर आमंत्रण देने का अभियान हुआ जिसमें सतना विभाग के विभाग प्रचारक श्रवण भाई साहब के साथ-साथ सर्व श्री प्रभु दयाल गुप्ता, प्रशांत दुबे, आदेश पांडे ,स्वामी यादव ,अमित सिंह ,अमित ताम्रकार, शंकर पंजवानी, अनिल पांडे ,विकास जैन,श्रीमती अर्चना गुप्ता, ज्योति यादव ,अर्चना पांडे ,नीतू कनकने ,नेहा सोनी, संगीता सिंह ,अनिता पाठक, रीता बिचपुरिया, गीता आसती, भारती शर्मा ,रागनी सिंह के साथ-साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे

Back to top button