Site icon Yashbharat.com

ग्रेटर नोएडा : इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियां

fire

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक एक्टेंशन-1 इलाके में रविवार दोपहर एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें दोपहर 1:15 बजे आग लगने की सूचना मिली।

कासना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

दमकलकर्मी और पुलिस मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटें हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग लगाने का कारण अभी पता नहीं चला है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं है। हालांकि संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है।

 

Exit mobile version