katni

गोलबाजार में सर्वधर्म, सर्व समाज ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि

कटनी। आज गोलबाजार रामलीला मैदान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने सर्वधर्म, सर्व समाज की सभा आयोजित हुई । बड़ी संख्या में भाजपा जन तथा विविध संगठनों से जुड़े लोग उद्योगपति, व्यापारी इस श्रद्धांजलि सभा मे शामिल हुए। इस मौके पर मीसाबंदी के. एम. पुरवार ने अटल जी के भाषणों के संस्मरण साझा किए।

IMG 20180818 WA0019

महापौर शशांक श्रीवास्तव ने अटल जी के सर्वमान्य व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने भावुक होते हुए कहा कि में ही क्या आज भाजपा का हर कार्यकर्ता निःशब्द है। विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि पिछले तीन दिन से अटल जी के विक्षोभ के वियोग में समूचा देश थम सा गया है। उनका निधन अपूर्णीय क्षति है।

IMG 20180818 WA0020

सुधीर जैन ने कहा कि अटल जी का कटनी आगमन हमे हमेशा गर्व प्रदान करता है उनके चरणों से कटनी की धरा गौरवान्वित हुई। उधोगपति पवन मित्तल ने कहा की सरकारें आती हैं, जाती है मगर यह देश और इसका लोकतंत्र रहना चाहिए यह कहना ही अपने आप मे महान है। नगर अध्य्क्ष रामरतन पायल ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अटल जी के व्यक्तित्व को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।

IMG 20180818 WA0023

उद्धोगपति भगवानदास माहेश्वरी ने कहा कि अटल जी का समाज और देश के प्रति सापेक्ष सोच आज और हमेशा प्रासंगिक रहेगी।

IMG 20180818 WA0017

सभा का संचालन पूर्व मंत्री अलका जैन ने किया। सभा को विधायक मोती कश्यप, रमाकांत निगम, सतीश आनंदन, राजू पोद्दार सुकीर्ति जैन आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, लोटन प्रसाद स्वर्णकार, डीडी बेनर्जी, राजू पोद्दार, सुकीर्ति जैन, विजय शुक्ला, पद्मा शुक्ला, भावना सिंह, हरिशंकर गर्ग, आशा कोहली, रुक्मणी बर्मन, निगम अध्य्क्ष सन्तोष शुक्ला, गीता गुप्ता, शिल्पी सोनी, हीरामणि बरसैंया, प्रीति सूरी, सीमा जैन, कांता भूमिया, सपना सरावगी, उमा जायसवाल, राजेन्द्र सोंधिया, विजय स्वर्णकारए, नीरा सेठिया, रमाकांत निगम, मिट्ठूलाल जैन, अखिलेश पांडे, अर्पित पोद्दार, आशीष निषाद, विजय गुप्ता, अभिषेक ताम्रकार, डारेश्वर पाठक, भरत पटेल, आशीष सोनी, आशुतोष शुक्ला, ललित जायसवाल, चेतन हिंदुजा, सत्यनारायण अग्रहरि, लक्ष्मण वीरवानी, प्रणय पांडे, ओंकार मिश्रा, रामु साहू, विजय दुबे, धीरेंद्र चौधरी, संजय चौदहा, सतीश आनंद, अरशद मंसूरी, वागीश आनंद, डब्बू रजक, सर्जना कंदेले, गौरीशंकर पटैल, अनिल खरे, रिखीराम साहू, केशव मिश्र, सौरभ दुबे, अभिनंदन सरावगी, शैलेश तिवारी, गणेश राव, अनिल सिंह भट्टू, शरद अग्रवाल, रवि खरे, गिरधारी शर्मा, पारस त्रिसोलिया, बब्बी शर्मा, छुट्टू मिश्रा,संजय कनकने, अनूप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी और सामाजिक तथा राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Back to top button