गोरा होने के लिए रोज 4 लाख रुपये का मशरूम खाते हैं मोदी- अल्पेश ठाकोर

गुजरात के युवा ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने पीएम नरेंद्र मोदी पर विदेश से मंगा कर मशरूम खाने का आरोप लगाया है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए अल्पेश ने कहा है कि पीएम मोदी ताइवान से मशरूम मंगवा कर खाते हैं। पीएम जो मशरूम खाते हैं उस एक मशरूम की कीमत 80 हजार रुपए है। पीएम दिनभर में ऐसे पांच मशरूम खाते हैं। अल्पेश ठाकोर का कहना है कि पीएम मोदी अपना रूप निखारने और गोरा होना के लिए ये मशरूम खाते हैं। आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस से निलंबित मणिशंकर अय्यर ने भी पीएम मोदी पर निजी हमला करते हुए उनके लिए अपशब्द कहे थे। मणिशंकर के इस बयान पर काफी हंगामा मचा था।
दरअसल मंगलवार को गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अल्पेश ठाकोर ने कहा कि, किसी ने मुझे ये बोला कि जो मोदी साहब खाते हैं वो आप नहीं खा सकते। मोदी जी ताइवान से मंगा कर मशरूम खाते हैं। ताइवान से जो मशरूम आता है उसके एक पीस की कीमत 80 हजार रुपए है और मोदी साहब हर रोज के 5 मशरूम खाते हैं। अल्पेश ठाकोर ने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी पीएम बनने से पहले जब गुजरात के सीएम थे तभी से वह ऐसा कर रहे हैं। इसी मशरूम के इस्तेमाल से मोदी जी गोरे हो गए नहीं तो वो पहले मेरे जैसे ही काले थे। अल्पेश ने मंच से वहां मौजूद लोगों से ये भी कहा कि आप समझ लिजिए कि जो प्रधानमंत्री दिन के 4 लाख और महिने के 1 करोड़ 20 लाख के मशरूम खा जाता हो उसे यहां का दाल चावल पसंद नहीं आएगा।








