FEATUREDLatestPolitics

LIVE: फूलपुर में जीत की तरफ सपा, गोरखपुर में भी पिछड़ी भाजपा

नई दिल्ली। यूपी की गोरखपुर और फूलपुर के अलावा बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी है। अब तक आए रुझानों में जहां यूपी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है और राज्य की दोनों लोकसभा सीटों पर सपा ने बढ़त बना ली है वहीं बिहार की अररिया सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

अब तक आए रुझानों के अनुसार फूलपुर में सपा उम्मीदवार नागेंद्र सिंह पटेल ने 15713 वोटों से लीड ले ली है जिसके बाद माना जा रहा है कि यह सीट अब सपा के खाते में ही जाएगी। वहीं गोरखपुर सीट पर जारी मतगणना में तक सपा के उम्मीदवार प्रवीण कुमार निषाद 7139 वोटों सेआगे चल रहे हैं।

इसके अलावा बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर राजद पिछड़ गई है और यहां भाजपा उम्मीदवार आगे हो गए हैं। इसके साथ ही बिहार की दो विधानसभा सीटों भभुआ और जंहानाबाद सीटों में से एक पर भाजपा तो दूसरी पर राजद आगे है।

गोरखपुर लोकसभा सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है। जबकि, इलाहाबाद की फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है। इन दोनों सीटों पर 11 मार्च को उपचुनाव हुए थे।

गोरखपुर में 43 प्रतिशत व फूलपुर में 37.39 फीसद वोट पड़े थे। भाजपा के लिए यह दोनों ही सीटें प्रतिष्ठा से जुड़ी हैं। बुधवार को इन दोनों सीटों के परिणाम आ जाएंगे। वहीं आयोग ने उप चुनाव वाली बिहार की तीनों सीट पर भी मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है।

आयोग के निर्देश पर अररिया, जहानाबाद और भभुआ में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। भभुआ और जहानाबाद विस सीट के लिए 10 बजे तक मतगणना पूरी होने की उम्मीद है। जबकि 12 बजे तक अररिया लोकसभा उपचुनाव का परिणाम आ जाएगा।

Leave a Reply

Back to top button