Latestउत्तरप्रदेश

गोरखपुर फूलपुर उप चुनाव में मतदाताओं ने दिखाई बेरुखी

लखनऊः उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों गोरखपुर और फूलपुर में रविवार को शांतिपूर्ण मतदान समाप्त हो गया। केशव मौर्य की प्रतिष्ठा बनी फूलपुर संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव में सिर्फ 37.39 प्रतिशत मतदान हुआ और गोरखपुर की लोकसभा सीट पर 43 प्रतिशत रहा। अब 14 मार्च को ही मतगणना के बाद प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। लेकिन यह मतदान में बदल नहीं सका अब देखना है कि इसका फायदा किसके खाते में ज्यादा है। जिसके अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं

इलाहाबाद फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में कुल 38 फ़ीसदी मतदान हुआ। सर्वाधिक फूलपुर विधानसभा में 46.32% मतदान हुआ तो वहीं सबसे कम शहर उत्तरी विधानसभा में सिर्फ़ 21.65% ही मतदान हुआ। दूसरे नम्बर पर सोराव विधानसभा रहा जहां पर 45% तो फाफामऊ में 43% पश्चिमी में 31% मतदान हुआ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply