Site icon Yashbharat.com

गोटेगांव: वेयर हाउस में नाबालिग की मौत, भड़का आक्रोश, चकाजाम

IMG 20180710 WA0038

गोटेगांव। गोटेगांव थाना अंतर्गत ग्राम श्रीनगर के DM वेयर हाउस में आज काम करते समय एक नाबालिक मजदूर बालक की मौत हो गई।

घटना के बाद यहां आक्रोश भड़क गया। इस दौरान यहां मुख्य मार्ग पर परिजनों ने चकाजाम कर दिया। परिजनों का आरोप था कि लापरवाही के कारण मजदुर बालक की मौत हुई। बताया गया कि अनाज की बोरियों के ऊपर से गिरने से बालक की मौत हुई  थी।

गुस्साए परिजनों ने मृतक का शव रखकर गोटेगांव अस्पताल के सामने गोटेगांव में मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया।

मामला शांत होता इससे पहले श्री नगर के कई ग्रामीण भी यहां पहुंच गए और हंगामा बढ़ गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा ग्राम वासियों ने वेयरहाउस मालिक के रवैया को लेकर चक्का जाम किया। उनका आरोप था कि वेयर हाउस में कोई भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहींं हैैं। वेयरहाउस संचालक की बड़ी लापरवाही के कारण बालक की मौत हुई।  मृतक के परिजनों ने यह आरोप भी लगाया कि बालक को जबरदस्ती काम कराने लेकर गए थे वेयरहाउस में। पुलिस ने मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। यहां तनाव अभी भी बना हुआ है।

Exit mobile version