Latest

गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस में जहरखुरानी, तीन यात्री मिले बेहोश

कटनी। बरौनी से गोंदिया के बीच कटनी-शहडोल होकर चलने वाली गोदिया-बरौनी एक्सप्रेस में जहरखुरानी की घटना प्रकाश में आई है। ट्रेन के कटनी पहुंचने पर बोगी के अंदर अचेत पड़े तीन यात्रियों को उतार कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

katni 1

इस संबंध में रेलसूत्रोंं से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 15232 गोदिया-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल यात्री बोगी में बीरबल गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह व कृष्णा गुप्ता गोंदिया से बलिया की यात्रा कर रहे थे। बताया जाता है कि ट्रेन में सफर के दौरान कुछ युवकों ने तीनों से मेलजोल बढ़ाया और किसमिस खाने के लिए दिया।

katni3

जिसको खाने के बाद तीनों बेहोश हो गए और युवक उनका सामान लेकर चंपत हो गए। ट्रेन के कटनी पहुंचने पर तीनों को बेहोशी की हालत में उतार कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। होश आने पर यात्रियों के पास से गायब हुए सामान की जानकारी लगेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply