Site icon Yashbharat.com

गुजरात-हिमाचल चुनाव जीत के बाद अमित शाह बोले- यह वंशवाद पर विकास की जीत

2017 10image 15 09 270994000amitshah ll

नई दिल्ली। गुजरात और विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि यह जीत वंशवाद पर विकास की जीत है। हिमचाल प्रदेश में दो तिहाई बहुमत यह बताता है कि वहां की जनता मोदी जी के विकास यात्रा में शामिल होना चाहती है।

शाह ने कम सीटों से जीत को लेकर कहा कि सीटों का अंतर भले ही कम हो लेकिन वोट शेयर बढ़ा है। 22 साल की सरकार के बाद किसी दल का वोट शेयर 49 प्रतिशत होना एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य में कांटे की कोई टक्कर नहीं थी हम बड़े आराम से जीते। इसका उदाहरण यह ही कि पाटीदार आंदोलन के इलाके मेहसाणा में भी भाजपा जीती है।

शाह ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जब हम पीएम मोदी के नेतृत्व में 2019 का चुनाव लड़ेंगे तो हमें फिर लोगों का समर्थन मिलेगा और युवाओं के लिए मोदी जी का 2022 का लक्ष्य सच होगा।

इसके पहले उन्होंने इस बड़ी जीत के लिए दोनों राज्यों की जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

चुनाव में जीत के बाद अमित शाह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहा उनका भव्य स्वागत किया गया। जीत के जश्न में डूबे पार्टी कार्यकर्ता अमित शाह को देखकर मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इसके बाद अमित शाह भी अपनी गाड़ी से बाहर निकले और जीत का निशाना दिखाने लगे।

Exit mobile version