Politics

गुजरात: स्वामी नारायण मंदिर के पुजारी पर हमला,

बीजेपी के कार्यक्रम से लौटते वक्त हुई वारदात

गुजरात में स्वामी नारायण मंदिर के पुजारी महेंद्र स्वामीनारायण स्वामी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार हमला तब किया गया जब वह भाजपा के चुनावी कार्यक्रम से भाग लेकर वापस लौट रहे थे।

घटना के तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। टाइम्स नाऊ की खबर के अनुसार हमले का आरोप किन्हीं शरारती तत्वों पर लगा है। हालांकि भाजपा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मंदिर के पुजारी पर हमला करने का आरोप लगाया है।

मामले में पुलिस का कहना है कि हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि आरोपियों की धड़पकड़ के लिए छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Back to top button