Site icon Yashbharat.com

‘गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान’ शुरू करेगी भाजपा

bjp

अहमदाबाद। गुजरात की सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने के लिए भाजपा मंगलवार से गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान शुरू करेगी। नर्मदा यात्रा व गुजरात गौरव यात्रा के बाद भाजपा का यह तीसरा बड़ा चुनावी अभियान होगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा राज्य व केंद्र के दो दर्जन से अधिक शीर्ष नेता व मंत्री इस अभियान से जुड़कर घर-घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पहुंचाएंगे।

भाजपा प्रवक्ता आईके जडेजा ने बताया कि गुजरात की जनता को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए भाजपा 7 से 12 नवंबर तक गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान शुरू करेगी। शाह मंगलवार सुबह नौ बजे नारणपुरा से अभियान की शुरुआत करेंगे।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावड़ेकर, जेपी नड्डा, वीके सिंह, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, थावर चंद गहलोत, मनसुख मांडविया, स्मृति ईरानी, पीपी चौधरी, पुरुषोत्तम रूपाला सहित राज्य व केंद्र के एक दर्जन से अधिक स्टार प्रचारक इस महाअभियान में हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version