Latest

गुजरात के अम्बाजी में भीषण सड़क हादसा, बस खाई में गिरी 25 की मौत

अम्बाजी। गुजरात के अम्बाजी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बनासकांठा के पास लक्झरी बस खाई में गिर गई। त्रिशुलिया घाट पर हुए इस हादसे में 25 लोगों के मरने की आशंका है। वहीं 30 यात्री घायल हैं। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। कई लोग अब भी बस के नीचे दबे हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश जारी है। स्थानीय लोगों के साथ बचाव दल के सदस्य यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। हादसे का कारण अभी साफ नहीं है। मृतक संख्या बढ़ सकती है।

जानकारी के मुताबिक, बस तीर्थ यात्रियों की थी, जो अम्बाजी से दर्शन करके लौट रहे थे। घटना के बाद मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया।

हादसे के समय निजी ट्रेवल्स की बस में 65 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। हादसा शाम करीब 4.30 बजे हुआ। अम्बाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालु बस में सवार होकर वापस लौट रहे थे तभी त्रिशुलिया घाट के नीचे मोड़ लेते समय बस अचानक पलट गई। सूचना पाते पुलिस दांत पुलिस थाने का काफिला आ पहुंचा।

पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक, घटना में 21 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गये है। घायलों को दांता सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है बस में सवार सभी श्रद्धालु आणंद, नडियाद और बोरसद के रहने वाले हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply