Latest
गुजरात और महाराष्ट्र सरकार ने भी 2.50 रुपए घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल के दामों में कटौती की है। पेट्रोल व डीजल में केंद्र के ढाई रुपए घटाने के निर्णय के बाद अब अन्य राज्यों ने भी पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम करने का फैसला लिया है।
इस क्रम में महाराष्ट्र और गुजरात की सरकार ने भी ढाई रुपए दाम कम किए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि वित्त मंत्री की घोषणा के चलते अब गुजरात सरकार ने भी ढाई रुपए घटाने का फैसला लिया है।








