#MP Vidhansabha ElectionsFEATURED

गिरिराज के बिगड़े बोल- अगर तीन हाथ जमीन चाहिए तो ….

न्यूज डेस्क। मंगलवार को देशभर के 15 राज्यों की 116 लोकसभा सीटों पर मतदान के साथ ही तीसरे चरण का चुनाव भी संपन्न हो गया। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्य की 91 सीटों और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 12 राज्य की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। बाकी के चार चरणों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश, मायावती, मुलायम सिंह समेत कई राजनेताओं की रैलियां जारी है। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।

– केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। वो भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने मंच से गिरिराज ने ये बयान दिया। एक खास वर्ग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदेमातरम गाना होगा और भारत माता की जय कहना होगा

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गाजीपुर, उन्नाव और औरैया में चुनावी रैलियां करेंगे।
-वाराणसी पहुंचने से पहले पीएम मोदी बिहार के दरभंगा और उत्तर प्रदेश के बांदा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। आज दोपहर वो रोड शो करेंगे और शाम को गंगा आरती में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी कल सुबह करीब 11.30 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply