FEATUREDमध्यप्रदेश
गाडरवारा टीआई अर्चना नागर लाइन अटैच, जन्मदिन की पार्टी पड़ी मंहगी

नरसिंहपुर/गाडरवारा (यशभारत) गाडरवारा की नगर निरीक्षक अर्चना नागर को सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की धज्जियां उड़ाते जन्म दिन मनाना मंहगा पड़ा। उन्हें पुलिस अधीक्षक ने लाइन अटैच कर दिया है। गाडरवारा टीआई अर्चना नागर रक्षित केंद्र नरसिंहपुर सम्बद्ध होंगी।
मिली जानकारी के अनुसार कोविड-19 के चलते थाना प्रभारी गाडरवारा अर्चना नागर के जन्मदिन पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किए जाने पर प्राथमिक जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरण सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए सुश्री नागर को रक्षित केंद्र नरसिंहपुर में सम्बद्ध किया गया।








