FEATUREDराष्ट्रीय

गर्भवती पत्नि की वजह से हार्दिक को मारा थप्पड़ और कहा …

न्‍यूज डेस्‍क। कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल शुक्रवार को जब गुजरात के सुरेंद्रनगर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे तब एक तरुण गज्जर नाम के शख्स ने उन्हें मंच पर थप्पड़ मार दिया। यह घटना उस समय घटी जब वह बलदाणा गांव में रैली कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत शख्स को पकड़ा और समर्थकों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हार्दिक को थप्पड़ मारने वाले गज्जर ने अस्पताल से अपनी सफाई दी है। उसका कहना है, ‘जब पाटीदार आंदोलन हुआ उस समय मेरी पत्नी गर्भवती थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उस समय मुझे काफी दिक्कतों का सामन करना पड़ा। मैंने उसी समय फैसला कर लिया था कि मैं इस आदमी को मारूंगा। मुझे इसे किसी भी तरह से सबक सिखाना था।’

तरुण गज्जर ने आगे कहा, ‘इसके बाद अहमदाबाद में उनकी रैली के दौरान जब मैं अपने बच्चे के लिए दवाई लेने गया था तो सबकुछ बंद हो गया। उन्होंने सड़के बंद करवा दी थीं। वह जो चाहते थे गुजरात में उसे बंद करवा देते थे। वह कौन हैं? गुजरात का हिटलर?’

हार्दिक ने गज्जर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि हार्दिक को थप्पड़ मारने वाला शख्स गुजरात के कड़ी का रहने वाला है। घटना के बाद हार्दिक के समर्थकों ने उसकी काफी पिटाई की थी। जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हार्दिक के समर्थक इतने गुस्से में थे कि उन्होंने तरुण के कपड़े तक फाड़ दिए थे। हालांकि हार्दिक ने समर्थकों को उसकी पिटाई करने से रोका था। एक समय गुजरात के पाटीदार आंदोलन के मुखिया रहे हार्दिक पटेल के चुनाव लड़ने पर रोक लगी हुई है। उन्हें मेहसाणा दंगा मामले में उच्च न्यायासय ने दो साल की सजा सुनाई थी।

बता दें कि हार्दिक पटेल ने मंच पर जैसे ही अपना भाषण देना शुरू किया, एक व्यक्ति अचानक मंच पर आया और उसने उन्हें थप्पड़ मार दिया। अज्ञात व्यक्ति गुस्से में दिख रहा था और वह थप्पड़ मारने के बाद पटेल से कुछ कहते हुए दिख रहा था।

Leave a Reply

Back to top button