मध्यप्रदेश

गड्ढे में गिरा बाघ, तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में बाघ की मौत के दूसरे ही दिन रविवार को फिर एक बाघ के गहरे गड्ढे में गिरने की सूचना के बाद पार्क प्रबंधन में हड़कंप मच गया और आनन फानन में डायरेक्टर खुद रेस्क्यू टीम को लेकर मौके पर पहुंचे.

tiger rescue
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर रेंज में रविवार एक बाघ जंगल में लगी आग से भागता हुआ गहरे गड्ढे में गिर गया जिसे पार्क के गस्ती दल ने देखा और प्रबंधन को सूचना दी. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बाघ को बचाने और उसे गड्ढे से सुरक्षित निकालने का रेस्क्यू शुरू किया. तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने बाघ को ट्रेंकुलाइज कर टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स की मदद से बाहर निकाला. बाघ का वन्य जीव चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर ताला के लिए भेज दिया.

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में बाघ की मौत के दूसरे ही दिन रविवार को फिर एक बाघ के गहरे गड्ढे में गिरने की सूचना के बाद पार्क प्रबंधन में हड़कंप मच गया और आनन फानन में डायरेक्टर खुद रेस्क्यू टीम को लेकर मौके पर पहुंचे. गड्ढे में गिरने से बाघ के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पड़ गए.

पार्क के अधिकारियों ने दावा किया है की रविवार को मृत मिले बाघ से लड़ने वाला यह दूसरा बाघ है जिसके शरीर में चोट के गंभीर निशान मिले हैं. जिनका उपचार किया जाएगा. बाघ की गंभीर हालात होने पर उसे गहन इलाज के लिए वन विहार भोपाल भी भेजा जा सकता है. गौरतलब है कि टाइगर रिज़र्व के कोर इलाके से लगे बाड़े में एक बाघ का शव मिला था जिसके ठीक 24 घण्टे के अंदर ही यह दूसरी घटना सामने आई है.

Leave a Reply

Back to top button