Latestमध्यप्रदेश

खराब ट्रांसफार्मर हटवाने के लिए मांगे 40 हजार, सहायक यंत्री गिरफ्तार

इंदौर। घर के बाहर लगे खराब ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए 40 हजार की रिश्वत लेते हुए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री को गिरफ्तार किया गया है।

लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी मोहन सिंह सिकरवार पिता स्वर्गीय भैरव सिंह सिकरवार सहायक यंत्री (उच्च दाब संधारण) पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर है जबकि इस मामले में शिकायतरा जेंद्र राठौर पिता कैलाश राठौर निवासी 774 कृष्णा पैराडाइज एबी रोड इंदौर उम्र 32 वर्ष ने की थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम