Monday, April 6, 2026
Latest:
katni

खनिज माफिया के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, अनशन पर बैठे मोहिनी के ग्रामीण

बरही, कटनी। तहसील क्षेत्र बरही में हो रहे रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ मोहिनी के ग्रामीणों ने विरोध के स्वर तेज कर दिए है। रेत माफियाओ के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण अनशन पर बैठ गए है।

अनशन पर बैठे ग्रामीणों का आरोप है कि सुतरी-मोहनी की हलफल नदी में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बाहर के रेत माफिया बेख़ौफ़ उत्खनन व परिवहन कर रहे है, जिससे नदी का स्वरूप ही बदल गया है। आम रास्ते दलदल में तब्दील हो चुके है, खेतो की बाड़ी उखाड़ दी गई है। रास्ता खराब होने से बच्चे स्कूल नही जा पा रहे है। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दे रहे है। परिवार सहित खत्म करने की बात कर रहे है।

एसपी, कलेक्टर को दिया था ज्ञापन
अनशन में बैठने के पूर्व ग्रामीणों ने 15 जनवरी को जिले के एसपी, कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर रेत माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही की माग करते हुए अनशन करने का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद 20 जनवरी को शीतल प्रसाद पटेल उम्र 77 वर्ष, कोदू लाल गुप्ता उम्र 60 वर्ष, झल्लू लाल सेन उम्र 70 वर्ष अनशन पर बैठ गए।

वही लल्ली पटेल, मोहन सिंह, गरीब दास साहू, मिलभान सिंह, राजेंद्र प्रसाद पटेल, दयाली साहू उजीन सिंह 80 वर्ष, ओमकार सिंह गोरे लाल विश्वकर्मा आदि कई लोग ताली एवं मोहनी के ग्रामीण सहयोग कर रहे है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply