दिल्‍ली

खतरे में AAP के एन डी गुप्ता की उम्मीदवारी, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

नेशनल डेस्क। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस ने आप के उम्मीदवार एन डी गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने गुप्ता के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराते हुए उनका पर्चा रद्द किए जाने की मांग की है।दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन की अगुवाई में आज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल दरियागंज स्थित चुनाव अधिकारी के कार्यालय गया।

 

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

चुनाव अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में माकन ने कहा कि गुप्ता 1.75 लाख करोड़ रुपए के राष्ट्रीय पेंशन योजना के न्यासी हैं और यह लाभ के पद के दायरे में आता है। वह गुप्ता इस पद पर अभी तक बने हुए हैं और चुनाव लड़ने के पात्र नहीं हैं इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गुप्ता के खिलाफ चुनाव आयोग में भी शिकायत की गई है।

माकन का आरोप- आप है भाजपा की बी टीम 
गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थक बताते हुए माकन ने कहा कि उनके वित्त मंत्री अरुण जेतली से पुराने संबंध हैं। उन्होंने कहा कि गुप्ता को लाभ का पद भाजपा उपलब्ध कराती है और राज्यसभा के लिए टिकट आप पार्टी देती है । दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने  कहा कि इन प्रत्याशियों के चयन से एक बार फिर साबित हुआ है कि आप भाजपा की बी टीम है और उनके कहने पर ही काम करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी गठन के समय अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि पार्टी में पारदर्शिता होगी। पार्टी आंतरिक लोकतंत्र के उसूलों पर चलेगी और भ्रष्टाचार नहीं होगा। मगर, यह सब आदर्श पूरी पार्टी में कहीं भी दिखाई नहीं देते।

Leave a Reply

Back to top button