Latestछत्तीसगढ़

क्वारंटाइन सेंटर में महिला को सांप ने डसा

Janjgir News: लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को अपने राज्य वापस आने के बाद 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाता है। इसी बीच क्वारंटाइन सेंटरों से अव्यवस्था और असुरक्षा की बातें भी निकल कर सामने आ रही हैं। राज्य के कई इलाकों में असुरक्षित जगहों पर क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें दसरे राज्यों से आए मजदूरी विकट परिस्थितियों में रह रहे हैं। जिले के जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत धमनी के एक क्वारंटाइन सेंटर में एक महिला को सांप ने डस दिया। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

ग्राम धमनी की ही रहने वाली श्रमिक महिला रामकुमारी पति रामेश्वर कश्यप हाल ही में पंजाब से लौटी थी और उसे क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। रात में अचानक महिला के चीखने की आवाज आई। देखने पर पता चला की उसे किसी जहरीले सांप ने डंस लिया है। इसके उसकी हालत लगातार बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। महिला की तबियत अभी ठीक है, लेकिन उसे 24 घण्टे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

इससे पहले मुंगेली जिले के एक क्वारेंटाइन सेंटर में सांप के डंसने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। कई जगहों पर क्वारेंटाइन सेंटरों में इसी तरह अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है। सोने की व्यवस्था नहीं होने के कारण मजदूर जमीन पर असुरक्षित रूप से सो रहे हैं। ग्रामीण अंचल के जंगली इलाकों के कई क्वारंटाइन सेंटरों में खिड़की और दरवाजे भी गायब हैं।

Back to top button