Sunday, May 24, 2026
Latest:
EntertainmentFEATUREDमनोरंजन

क्रूज रेटर्मिनल से वीडियो क्लिप वायरल, लोग बोले- ड्रग्स रखने की आरोपी मुनमुन ने किया था पोस्ट

हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, इसी रेव पार्टी मामले में 2 और लोग गिरफ्तार हुए हैं। जिसमें अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धानेचा शामिल हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर मुंबई क्रूज टर्मिनल से एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं। कई लोगों का कहना है कि इस वीडियो को ड्रग्स रखने की आरोपी मुनमुन धानेचा ने अपने एकाउंट पर शेयप किया था।

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मुंबई क्रूज टर्मिनल से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टर्मिनल का बोर्ड दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने रेव पार्टी केस में गिरफ्तार हुए लोगों को ट्रोल किया है। वहीं, इसे शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘मुनमुन धानेचा ने ये वीडियो 23 घंटों पहले शेयर किया था। उस बेचारी को क्या पता था कि आगे क्या होने वाला है’। यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि एनसीबी को मुंबई से गोवा जाने वाली क्रूज में रेव पार्टी की टिप मिली थी। इसके बाद NCB के अधिकारियों ने बड़ा ऑपरेशन किया था। इस क्रूज पर एनसीबी के अधिकारी पैसेंजर बनकर पहुंचे थे। जहां उन्हें पता चला कि इस पार्टी में कई लोग अलग-अलग तरीकों से ड्रग्स छुपा कर पहुंच रह हैं।

 देखें वीडियो।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम