क्यों नाराज हो गए कैप्टन कोहली?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को रांची में पहला टी-20 मैच खेला गया. भारत ने डकवर्थ लुइस मैथड से यह मैच जीत लिया लेकिन कप्तान कोहली नाराज हो गए. डकवर्थ लुइस से जिस तरह टीम इंडिया का टार्गेट तय किया गया उससे वह नाखुश नजर आए.
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने 18.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन बनाए थे. डकवर्थ लुइस के आधार पर भारत को 6 ओवर में 48 रन बनाने का टार्गेट दिया गया जिसे टीम ने पूरा भी कर लिया. कोहली का कहना है कि टार्गेट को देखते हुए उन्हें उम्मीद से बड़ा टार्गेट दिया गया.
कोहली ने कहा, “हमें डकवर्थ लुइस मैथड समझ में ही नहीं आता. उन्हें 118 पर रोकने के बाद हमें लगा था कि टार्गेट 40 के आसपास होगा. 48 थोड़ा ट्रिकी था.”
हालांकि कोहली ने अपने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया. शिखर धवन की टीम में वापसी पर कोहली ने कहा, “वह श्रीलंका में अच्छा खेल रहे थे. वह प्रभावशाली खिलाड़ी हैं और बेहतर खेलने के लिए हमें उनकी जरूरत होगी.” बता दें कि श्रीलंका दौरे के बाद धवन ने परिवार के लिए थोड़ा ब्रेक लिया था.


‘ Click here https://tglegrarm-aao.com You’ve crafted a narrative that invites the reader on a journey.