Thursday, May 21, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

कौन है वो ‘ साइको ‘ जिसके डर के कारण घर से निकलने में डर रही हैं बच्चियां

भोपाल। भोपाल के कुछ इलाकों में इन दिनों अजीब दहशत का माहौल है. चर्चा है बीएचईएल के पिपलानी इलाके में एक अनजान शख़्स बच्चियों को छेड़ रहा है. अलग-अलग लोग, अलग-अलग दावे कर रहे हैं. कहते है कि वो अजनबी, अपना भेस बदल कर आता है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में उस कथित ‘साइको’ की तस्वीरें क़ैद हुई हैं.

पिपलानी इलाके के लोग कह रहे हैं कि निजा़मुद्दीन सहित कई कॉलोनियों में एक ‘ साइको ‘ घूम रहा है. वो  50-55 साल का है. कभी विग लगाकर आता है तो कभी बिना विग लगाए. सीसीटीवी कैमरों में एक अनजान शख़्स कॉलोनियों में बाइक से जाते हुए क़ैद हुआ है. वो भेस बदलकर आता है.  12 से 15 साल की लड़कियों को अकेला पाकर उनसे छेड़छाड़ करता है.  बच्चियों से उनके स्कूल, उनके माता-पिता के नाम के साथ कई बातें पूछता है.  दो महीने में मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ की आधा दर्जन से ज़्यादा वारदात हो चुकी हैं.

इस अनजान  कथित ‘साइको’ के कारण निजामुद्दीन कॉलोनी सहित आसपास की आधा दर्जन से ज़्यादा कॉलोनी में दहशत फैल चुकी है. निज़ामुद्दीन कॉलोनी के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस हरक़त में आयी और उस कथित ‘साइको ‘ की फोटो जारी की. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिस किसी सज्जन को वो कथित साइको दिखे तो तत्काल सूचना दें.  थाना पिपलानी में 0755-2677326, 9479990416 और पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में  0755-2677406, 2555933 नंबर पर फोन करें.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply